लखीमपुरखीरी, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि पर छोटी काशी शिवमय हो गई। हर हर महादेव, बम बम भोले के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। शिव भक्तों ने कतारवद्ध होकर बारी बारी से पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ लिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। महाशिवरात्रि पर सुबह पांच बजे से मंदिर के कपाट खुल गए। सूर्योदय के पहले से ही शिव भक्तों की भीड़ शिव मंदिर पहुंच गई। हर कोई सबसे पहले अपने आराध्य भगवान शिव की पूजा अर्चना को आतुर था। हर हर महादेव, बम बम भोले, डमरू वाले की जय के उद्घोष के साथ शिव भक्त आगे बढ़ रहे थे। शहर का वातावरण शिवमय हो गया। महाशिवरात्रि पर शिव भक्तों की सुरक्षा को लेकर पुलिस बेहद सतर्क रही। जगह जगह सुरक्षा कर्मी तैनात थे। आने जाने वालों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही थी। भक्तों की भारी भीड़ को लेकर प्रशासन प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.