अररिया, फरवरी 15 -- अररिया, निज प्रतिनिधि रविवार को जिलेभर में महाशिव रात्रि धूमधाम से मनाया गया। शिवालयों में अहले सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हर-हर महादेव, ओम नम: शिवाय की गूंज से शिवालय गूंज उठा। बाबा भोले नाथ का रुद्राभिषेक किया गया। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। शहर के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिवालयों से गाजे-बाजे के साथ शाम के वक्त बाबा भोलेनाथ की बारात निकाली गयी। शिव बारात में भूत, पिशाच, श्रृंगी, भृंगी आदि के वेष भूषा में शिव भक्त शामिल हुए। शिव बारात को देखने के लिये जगह-जगह भक्तों की भीड़ जुटी रही। शहर के जिस मार्ग से भगवान भोलेनाथ की बारात गुजरती लोग हर-हर महादेव के जयकारे लगते रहे। महाशिव रात्रि को लेकर शहर के सभी शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की काफी भीड़ जुटी र...