साहिबगंज, फरवरी 15 -- बोरियो, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर रविवार को सुबह से हीं प्रखंड व आसपास के ग्रामीण इलाकों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भीड़ लगी रही। जानकारी के अनुसार पुराना शिवालय, मेन रोड शिवालय, चांदनी चौक खैरवा शिव मंदिर, ब्लॉक एवं थाना परिसर शिव मंदिर एवं दनवार पहाड़ के उपर स्थित शिवालयों में लोग सुबह पूजा-अर्चना की। शाम को बोरियो बाजार मेन रोड स्थित शिव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भव्य शिव बारात निकाली गई। बारात में भगवान शंकर, पार्वती, भूत-पिशाच, वैताल, राम, सीता, लक्ष्मण,विष्णु,साधु-संत सहित सभी देवी-देवताओं के रूप में लोग गाजे-बाजे के साथ शामिल हुए। बारात में जय शिव शंकर एवं हर-हर महादेव के नारे से पुरा बोरियो बाजार गुंज उठा। शिव बारात प्रखंड कार्यालय शिव मंदिर तक गयी। आधी रात को शिव-पार्वती का विवाह सम्पन्न ...