धनबाद, फरवरी 17 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। शक्ति मंदिर के 29वें प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को मंडप पूजन समेत अन्य देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। इसके बाद 1008 बिल्वपत्र से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। संध्या सत्र में विधिवत यज्ञ के दौरान 1008 नामों से भगवान शिव की आहुति दी गई। आचार्य बद्रीनाथ पांडेय व रवि शास्त्री ने भगवान शिव के भजनों से सभी का मन मोह लिया। मौके मंदिर के उपाध्यक्ष, सचिव सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर पूरे मंदिर को फूलों से सजाया गया है। आकर्षक विद्युत-सज्जा कराई गई है। सोमवार को पूरे दिन भक्तों के बीच फलाहारी प्रसाद का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.