घाटशिला, दिसम्बर 18 -- घाटशिला। घाटशिला के जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू के नेतृत्व मे हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने दामपाड़ा क्षेत्र के 250 जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया। मुख्य समारोह बांकी पंचायत के चाकदोहा गांव में आयोजित की गई। जहां चाकदोहा, बांकी, दुबराजपुर, चिरुगोड़ा, पिठाती, जयरामडीह समेत विभिन्न गांव के सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बयाराम हेम्ब्रम नें व संचालन मुखिया फागु सोरेन नें किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए अमरप्रीत सिंह काले नें कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है। यह ईश्वर की कृपा से ही संभव है। कड़ाके की ठंड मे दूर दराज के जरुरतमंदो तक कम्बल पहुंचाया जायेगा। जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने कहा कि संघ घाट्शिला के ग्रामीण क्षेत्र...