जमशेदपुर, दिसम्बर 12 -- जमशेदपुर। कालीमाटी रोड रविवार को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। हर-हर महादेव सेवा संघ ने अपने वार्षिक कंबल वितरण सेवा अभियान का 25वां वर्ष धूमधाम से शुरू किया। इस वर्ष भी सेवा की शुरुआत साधु-संतों के बीच कंबल वितरण से की गई। सामाजिक संस्था हर हर महादेव सेवा संघ पिछले 25 वर्ष से जरूरतमंदों, असहायों और गरीब परिवारों तक कंबल पहुंचाने का काम कर रहा है। संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि यह अभियान सिर्फ कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानवता के प्रति सेवा भाव का संकल्प है। आने वाले दिनों में शहर के विभिन्न इलाकों व बस्तियों में कंबल वितरण जारी रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, स्वयंसेवक और नागरिक मौजूद रहे। अध्यक्ष सुखविंदर सिंह निक्कू ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.