भागलपुर, फरवरी 15 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को शहर का माहौल पूरी तरह शिवमय हो उठा। सुबह से ही हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से शिवालय गूंजने लगे। मंदिरों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई। शिवभक्तों ने हाथों में गंगाजल, दूध, बेलपत्र और पुष्प लिए भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। शहर के बाबा वृद्धेश्वरनाथ मंदिर, बाबा भूतनाथ मंदिर, शिवशक्ति मंदिर, कूपेश्वरनाथ मंदिर, बेलानाथ महादेव मंदिर समेत कई मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइट और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसरों में बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी, ताकि कतारबद्ध तरीके से होकर शिवभक्त जलाभिषेक कर सकें। सुरक्...