देवरिया, नवम्बर 8 -- देवरिया/महुआडीह, निज संवाददाता। शुक्रवार को हर-हर महादेव के जयघोष के बीच जंगल बेलवा गांव से शतचंडी महायज्ञ की भव्य शोभा यात्रा निकली। आधे दर्जन गांवों से होकर शोभा यात्रा मठिया दोराची सरोवर पर पहुंची जहां महिलाओं ने कलश में जल भरा। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो उठा। जगह-जगह लोगों ने फूल वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। बीते कई माह से गांव के प्राचीन राम जानकी मंदिर पर नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की तैयारी चल रही थी। शुक्रवार को इस महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ। हाथी-घोड़ों से सुसज्जित शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकली तो उसमें शामिल होने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हाथों में पूजन सामग्री लिए किशोरी, युवती और महिलाएं सभी जय माता दी के जयकारे करते हुए कलश में जल भरने को निकल पड़ीं। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.