छपरा, फरवरी 26 -- लहलादपुर, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि के मौके पर प्रखंड के सभी शिवालय हर हर महादेव से गूंज उठे। सभी शिवालयों में शिव भक्तो का उत्साह देखते बन रहा था। शिव भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अपने को धन्य महसूस कर रहे थे। सबसे अधिक भक्तों की भीड़ बाबा ढोढ़नाथ मंदिर में रही। भक्तों ने सुबह के चार बजे से ही जलाभिषेक करना शुरु कर दिया। भक्तों की सुविधाओं को ले प्रशासन ने मंदिर के इंट्री गेट पर बैरिकेडिंग करा दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.