बिजनौर, फरवरी 16 -- फागुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। मोटा महादेव मंदिर सहित दुल्हन की तरह से सजाए गए शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने को सुबह से ही कतार लगी रही। जगह जगह ठण्डाई का प्रसाद वितरण भी किया गया। रविवार को क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महादेव को प्रसन्न करने को लेकर हरिद्वार से पवित्र गंगा जल भरकर कांवड़ लाए। कांवड़ में भरकर लाए गए गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। मोटा महादेव मंदिर पर देर रात से ही कांवड लाने वाले शिवभक्तों ने जलाभिषेक करना शुरू कर दिया था। नगर क्षेत्र में मालन नदी तट पर स्थित श्री टीला मंदिर परिसर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर, मुक्टेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर शुक्लों वाला पर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा रहा। रेलवे स्टेशन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.