आजमगढ़, फरवरी 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद के सभी शिवालयों और मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए रविवार की भोर से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भीड़ के चलते पुरुषों और महिलाओं की अलग- अलग लंबी कतार लगी रही। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। शहर के भंवरनाथ मंदिर पर पुलिस के साथ वालेंटियरों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल लिया था। बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए लालायित भक्तों के माथे पर कोई शिकन तक नहीं थी। ऐसा लग रहा मानों पूरा शहर उमड़ पड़ेगा। भक्तों ने बारी-बारी से जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के साथ पूजन-अर्चन कर कर बाबा को प्रसन्न किया। बाहर आकर दान पुण्य किया और माथे पर त्रिपुंड तिलक भी लगवाया। सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ वालेंटियर भी पूरे परिसर में तैनात रहे। सीसीटीवी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.