आजमगढ़, फरवरी 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाशिवरात्रि के पर्व पर रविवार को अलसुबह से ही शिवालयों व मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। घंट-घड़ियाल और हर-हर महादेव के जयघोष से शिवालयों के साथ ही मंदिर गुंजायमान हो उठे। दुर्वाषा, दत्तात्रेय, चंद्रमा ऋषि आश्रम स्थित संगम पर स्नान के बाद दान-पुण्य किये। तत्पश्चात मंदिरों और शिवालयों पर पहुंच कर फूल-माला, भांग-धतुरा चढ़ाकर जलाभिषेक किये। पूजन-अर्चन के साथ परिवार के सुख समृद्धि के लिए कामना किये। शहर के भंवरनाथ, बऊरहवा बाबा मंदिर, महराजगंज के भैरोधाम, रानी की सराय के अवंतिकापुरी, सगड़ी क्षेत्र के रुपयनपुर में पताललोक समेत अन्य मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुरक्षा के लिए पुलिस भी तैनात रही। कई स्थानों पर मेला भी लगा हुआ था। प्रमुख मंदिरों के आस-पास वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिये जाए जाने स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.