मुरादाबाद, फरवरी 15 -- राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित प्राचीन प्रसिद्ध श्री शिव मढ़ी मंदिर पर रविवार को हजारों शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले भोले बाबा के हजारों शिव भक्तों ने तड़के से ही शिव मंदिर में जलाभिषेक प्रारंभ कर दिया, मढ़ी मंदिर पर स्थापित संस्था श्री शिव मढ़ी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष संजीव कुमार ,अनुराग सिंघल, माधव सिंघल, वरिष्ठ भाजपा नेता विशुल अग्रवाल, पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नेता पंकज गुप्ता, आभूषण व्यापारी संजय सिंघल, मिष्ठान व्यापारी शगुन गुप्ता, जतिन शर्मा एवं भक्तों ने मंदिर एवं मेले आदि की व्यवस्था को देखा एवं लगभग 11 कुंतल पकौड़ियों के विशाल भंडारे का भी आयोजन किया, जबकि शिव भक्त विशुल अग्रवाल, विपुल अग्रवाल ने भंडारे का आयोजन किया। इधर नारायणी स...