मुजफ्फर नगर, फरवरी 10 -- फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि को कुछ दिन शेष हैं। महाशिवरात्री पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवडिये शहर से होकर गुजर रहे हैं। शहर से होकर गुजरने वाले भोले के जयकारे व बम-बम के जयघोष के साथ कांवडिये अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। फल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए भगवान भोले के भक्त गंगोत्री व हरिद्वार से जल लेकर अपने-अपने क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव धाम की ओर आगे बढ़ रहे हैं। हर हर महादेव के जयघोष के साथ कांवड़िये शहर में पहुंचने लगे हैं, जिससे पूरे शहर का वातावरण शिवमय हो रहा है। सोमवार को शहर में महादेव के जयकारों के साथ कांवडिये शिवचौक की परिक्रमा कर अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ गए। शहर में कांवड मार्ग पर कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...