मुरादाबाद, फरवरी 13 -- देवभूमि हरिद्वार से शुक्रवार कांवड़ गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढे शिव भक्तों ने करनपुर डिलारी मार्ग स्थित शिवालियों एवं भंडारों पर विश्राम कर जलपान किया। धर्म में गहरी आस्था रखने वाले शिव भक्त डीजे पर धार्मिक गीतों पर जमकर थिरकते नजर आए। हर हर महादेव के जयकारों से माहौल आध्यात्मिक और भक्तिमय बन गया। शिव भक्तों के सेवा सत्कार के लिए कस्बा डिलारी स्थित मानव कल्याण आश्रम शिव मंदिर डिलारी मे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने शिवालय का शुभारंभ किया, विशेष पूजा अर्चना कर विशाल भंडारे के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां भेंट कर खुशहाली की कामना की। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चंद्रप्रकाश उर्फ नीटू चौहान, डॉ अनुपम शर्मा, नरेश शर्मा, सुधीर ठाकुर, यश चौहान, ठाकुर हरिओम सिंह, अरुण कुमार,तरुण कुमार,स...