लखीमपुरखीरी, जुलाई 28 -- शहर के प्राचीन शिवालय सुबह पांच बजे से ही हरहर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्त सुबह ही पूजन सामग्री, जल लेकर शिव मन्दिरों की ओर चल दिए। भोलेनाथ का गुणगान करते हुए मन्दिर पहुंचे भक्तों ने कतारों में लगकर जलाभिषेक किया और दर्शन पूजन किया। देर रात तक मन्दिर जयकारों से गूंजते रहे। शहर के प्राचीन भुइफोरवानाथ, जंगलीनाथ मन्दिर, दुखहरण नाथ मन्दिर, लिलौटी नाथ मन्दिर, देवकली मन्दिर व मेढक मन्दिर में सावन के तीसरे सोमवार को दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। सुबह पांच बजे से ही मन्दिर हरहर महादेव, ऊं नम: शिवाय से गूंजने लगे। कतारों में लगकर लोगों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मन्दिरों में रुद्राभिषेक का सिलिसला देर रात तक चलता रहा। इसके अलावा भजन कीर्तन गूंजते रहे। मन्दिरों के ...