अररिया, फरवरी 25 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। प्रखंड के परवाहा पंचायत के घिवहा गांव में आस्था और समर्पण की एक अनुपम मिसाल देखने को मिली है। यहां के एक प्रतिष्ठित फौजी परिवार द्वारा नवनिर्मित मंदिर में 'राजेश्वर महादेव' की प्रतिमा का भव्य प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन मंगलवार को 121 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जो कजरा नदी में जल भरकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर परिसर में पहुंच कर समाप्त हुई। ग्रामीणों ने बताया कि समाज और देश सेवा में तत्पर रहने वाले इस फौजी परिवार ने अब अध्यात्म की ओर कदम बढ़ाते हुए गांव में मंदिर निर्माण का संकल्प पूरा किया है। इस पुनीत कार्य में परिवार के बड़े पुत्र और रिटायर्ड आर्मी जवान पप्पू यादव के साथ उनके छोटे भाई कौशल यादव ने मुख्य भूमिका निभाई। दोनों भाइयों के कड़े परिश्रम और ...