सिद्धार्थ, फरवरी 15 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। देवाधिदेव महादेव की आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। जिले के शिवालयों पर रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह सूर्य की पहली किरण के साथ ही शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। शहर के सिंहेश्वरी मंदिर, बाबा पल्टन दास मंदिर सेमरा, इटवा के कटेश्वर नाथ मंदिर, डुमरियागंज के भारतभारी, मिठवल के बाबा मटेश्वरनाथ आदि मंदिरों पर अल सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। श्रद्धालु बेलपत्र,धतूरा, दूध, गंगाजल, इत्र आदि के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि पर आस्था में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए शिव मंदिरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...