धनबाद, जुलाई 29 -- झरिया, हिटी। पवित्र सावन माह की तीसरी सोमवारी पर झरिया व आसपास के विभिन्न शिवालयों में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव, बमबम भोले आदि के जयकारे व मंत्र से शिवालय गूंजते रहे। दामोदर नदी से जल लेकर पैदल बोलबम बोलबम का नारा लगाते हुए शिवभक्तों की टोली शिवालय पहुंची। यहां पर शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। वहीं महिलाओं व कन्याओं ने सोमवारी व्रत रखा। हाथों में मेहंदी रचा, हरा वस्त्र धारण कर फूल, फल, बेलपत्र, धतुरा, भांग, गांजा, बत्तासा, नारियल आदि से भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती की पूजा की। महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि की मंगलकामनाएं की। वहीं कन्याओं ने सुयोग्य वर की कामना की। कई शिवालयों में रुद्राभिषेक, भजन कीर्तन व शिव चर्चा का आयोजन किया गया। जलाभिषेक व सोमवारी पूजा को लेकर फुलारीबाग बूढ़ा बाबा शिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.