दरभंगा, अगस्त 5 -- जाले। झमाझम बारिश के बीच सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर रतनपुर स्थित गंगेश्वरस्थान में बाबा गंगेश्वरनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करने के लिए शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। चौथी व अंतिम सोमवारी पर इलाके का माहौल भक्तिमय बना रहा। पूरा इलाका हर-हर महादेव, ऊं नम: शिवाय, हर-हर बम-बम आदि जयकारे से गुंजायमान हो उठा। झमाझम बारिश के बावजूद दरभंगा जिले के साथ मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से गंगेश्वरस्थान की ओर आने वाली सभी सड़कें शिवभक्तों से भरी-पटी रही। सोमवार की भोर चार बजे बाबा गंगेश्वरनाथ महादेव मंदिर न्यास समिति के सदस्यों की मौजूदगी में तापस समाज के अध्यक्ष राम कुमार झा उर्फ कुबेर झा ने बाबा गंगेश्वरनाथ का जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और महाआरती की। महाआरती से पूर्व हजारों शिवभक्त गौतम कुंड से पवित्र जल के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.