अल्मोड़ा, फरवरी 2 -- सोमनाथ महादेव मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण ज्ञान गंगा यज्ञ का शुभारम्भ हुआ। सोमवार को कथा से पूर्व सैकड़ों महिलाओं ने सोमनाथ मन्दिर से ब्रह्म कपाली और बाजार होते हुए हर-हर महादेव के उदघोष के साथ कलश यात्रा निकाली। महिलाएं ब्रह्म कपाली के प्राचीन धारे से कलशों में जल भरकर वापस सोमनाथ मंदिर पहुंचीं। पहले दिन की कथा का वाचन करते हुए व्यास पंडित कैलाश चंद्र तिवाड़ी ने शिव और पार्वती के अनेक अवतारों और शिव महिमा से जुड़े प्रसंगों का विस्तार पूर्वक वाचन किया। इस कार्यक्रम के यजमान रवि शंकर उपाध्याय, यज्ञाचार्य पंडित नवीन चंद्र पंत, महंत चंदन भारती, संगीताचार्य सतीश जोशी, पवन जोशी, राम भारती, रमेश भारती, हेमंत भारती, मनीष भारती, हंसा भारती, शंकर गोस्वामी, दीपक गोस्वामी, विनोद भारती, नवीन भारती आदि मौजूद रहे। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.