अमरोहा, फरवरी 27 -- अमावस्या तिथि पर ब्रजघाट और तिगरी धाम गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। दोपहर बाद तक गंगा स्नान का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ कमाया। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल भी मुस्तैद रहा। गुरुवार को अमावस्या पर तड़के से ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करना शुरू कर दिया। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों के साथ ही अमरोहा और आसपास जिलों से भी श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हुए भगवान सूर्य को जल अर्पित कर पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ कमाया। पूजा कर परिवार एवं समाज में सुख, शांति संग समृद्धि की कामना की। गंगा घाटों पर दिनभर हर-हर गंगे के जयकारे गूंजते रहे। गंगा घाट पर लगी दुकानों पर श्रद्धालुओं ने खरीदारी भी की। गंगा घाटों पर गोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.