फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 8 -- फर्रुखाबाद, कार्यालय संवाददाता। पतित पावनी गंगा में स्नान के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ा। पूर्णिमा पर आस्थावानो ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगायी और दान पुण्य बाँटा। पूरे दिन हर हर गंगे के उद्घोंष गूंजते रहे। पानी अधिक होने के चलते गंगा पुत्रों ने भी स्नान को पहुंचे लोगों को समझाया। गंगाघाट पर धार्मिक छटा बिखरी रही। हरदोई, शहजहांपुर, बरेली, मैनपुरी, पीलीभीत, कन्नौज, एटा, कासगंज से श्रद्धालु भोर से ही गंगा स्नान करने के लिए पांचालघाट पर पहुंच गये। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। दान पुण्य भी बांटा। पुल केदोनों ओर गंगा स्नान के लिए भीड़भाड़ लग गए। गंगा पुत्रों के घाटों पर कई श्रद्धालुओं ने कथा भी करायी। प्रसाद का वितरण किया। इसके साथ ही साथ दान पुण्य भी दिया ग या। श्रद्धालुओं ने दो दिन की पूर्णिमा होने के चलते स्न...