नई दिल्ली, जनवरी 8 -- फैसला - रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्ष 2026 का लिया संकल्प- '52 हफ्ते, 52 सुधार' नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। नए साल में भारतीय रेल सुरक्षित, यात्री अनुकूल एवं आधुनिकता की पटरी पर दौड़ने को तैयार है। इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्ष 2026 में हर हफ्ते एक नया रेल सुधार लागू करने का फैसला किया है। यानी सालभर में 52 हफ्ते, 52 सुधार का लक्ष्य रखा गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में रेल भवन में गुरुवार को रेल राज्य मंत्रियों एवं रेलवे बोर्ड के सभी अधिकारियों की हुई बैठक में यह एजेंडा तय किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बैठक में रेलवे का नया संकल्प, '52 हफ्ते, 52 सुधार' विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। सरकार ने इस साल 52 बड़े सुधारों का लक्ष्य रखा है, यानी हर हफ्ते एक नया सुधार लागू करने ...