लखनऊ, फरवरी 16 -- लोकबंधु राजनारायण संयुक्त अस्पताल और इंस्टा माहेश्वरी फाउंडेशन की ओर से लालबाग नगर निगम जोन एक कार्यालय में दो दिवसीय स्वास्थ्य, रक्तदान शिविर लगा। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर सुषमा खर्कवाल ने लोकबंधु के एमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी की मौजूदगी में किया। महापौर ने कहा कि रक्तदान महादान है। हर स्वस्थ नागरिक को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव जीवन की रक्षा में योगदान देना चाहिए। महापौर ने भी अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। डॉ. अजय शंकर ने बताया कि शिविर में नेत्र सर्जन डॉ. विनय कुमार वर्मा, डॉ. विवेक जोशी, एसपी उपाध्याय, राज कुमार पांडेय, डॉ. सुरभि रानी, डॉ. अफसर अहमद, एसके दीक्षित, नीतू भारती, चंदन, आशीष, अमित आदि के सहयोग से नगर निगम कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच एवं परामर्श दिया गया। दोनों दिन में कुल 301 लोगों ने पं...