देहरादून, फरवरी 4 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन में उत्तराखंड ने अपने पिछले रिकार्ड तोड़ दिए। इस वर्ष आठ लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं, शिक्षक और अभिभावकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रधानमंत्री छह फरवरी को परीक्षा पर चर्चा करेंगे। बुधवार को शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि स्कूलों में डिजीटल माध्यम से इसका प्रसारण किया जाएगा। सभी स्कूलों को इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए। मालूम हो कि पिछले केवल 2.74 लाख रजिस्ट्रेशन ही हुए थे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह-सेनि और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। राज्यपाल रायपुर स्थित ओएसिस स्कूल जाएंगे। जबकि मुख्यमंत्री ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.