गिरडीह, फरवरी 21 -- राजधनवार। धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनय संथालिया ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान हटिया रोड , बुधुवाड़ीह, मायारामटोला, राजा चौक, बड़ा चौक, गांधी चौक, हरखी रोड, सिनेमा रोड, शहीद चौक आदि कई टोला-मुहल्लों में लोगों से मिले और अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा, मैं 24 घंटे, 365 दिन आपके हर सुख-दुख में साथ रहूंगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई और आवास के लिए, नगर के समग्र विकास के लिए, विकास में जन-भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आपके संघर्षों की आवाज बनने के लिए ही मैं चुनाव लड़ रहा हूं। संथालिया ने जनसम्पर्क के बाद गांधी चौक में नुक्कड़ सभा भी की इस दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि एक तरफ धन बल है और दुसरे तरफ जनबल है । अब जनता के हाथों में है धन बल को मदद करेगी या फिर जन...