दरभंगा, नवम्बर 14 -- दरभंगा। दरभंगा शहरी विधानसभा सीट पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री व भाजपा प्रत्याशी संजय सरावगी ने वीआईपी के उमेश सहनी को 24593 मतों से हराकर लगातार छठी बार जीत दर्ज की। सरावगी को 97453 मत मिले। वहीं, उमेश को 72860 मतों से संतोष करना पड़ा। इस सीट पर भी 'पीके फैक्टर' काम नहीं कर सका। जन सुराज प्रत्याशी आरके मिश्रा ने 15 हजार से अधिक वोट लाकर एनडीए के वोट में सेंधमारी तो की, लेकिन वे एनडीए के मजबूत किले को हिला नहीं सके। पूर्व के दो विधानसभा चुनावों में जीत की मार्जिन को पीछे छोड़ भाजपा प्रत्याशी संजय सरावगी ने फिर से परचम लहराया। दरभंगा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चेहरा और सरावगी की लोकप्रियता ने इस सीट पर महागठबंधन के जीत के दावों की हवा निकाल दी। दरभंगा में चल रही कई विकास की योजनाओं न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.