नई दिल्ली, मई 14 -- यूपी की योगी सरकार ने बाढ़ से बचाव के लिए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पहले से इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ पीड़ितों को हर साप्ताह राशन किट दिया जाएगा। इसके साथ ही बाढ़ को देखते हुए राशन सामग्री की अतिरिक्त व्यवस्था जिलों में की जाएगी। यूपी के कई जिले ऐसे हैं जहां हर साल बाढ़ कहर ढाती है। खासकर पूर्वी यूपी के बलिया और आसपास के इलाके में बाढ़ से सबसे ज्यादा लोग परेशान होते हैं। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है। बाढ़ के लिए संवेदनशील जिलों और प्रभावित होने वाले स्थानों को पहले से चिह्नित करते हुए सभी जरूरी उपाय किए जाएंगे। बाढ़ प्रभावितों को बचाने के लिए नाव के इंतजाम किए जाएंगे और सेवा देने वाले नाविकों को 24 घंटे के अंदर भुगतान किया जाएगा। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.