नई दिल्ली, फरवरी 5 -- Hero motoCorp q3 result: टू-व्हीलर बनाने वाली बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर Rs.110 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसके पेमेंट के लिए सदस्यों की पात्रता तय करने को 11 फरवरी, 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। कंपनी ने बताया कि डिविडेंड पेमेंट 7 मार्च, 2026 तक किया जाएगा। वर्तमान में हीरो मोटोकॉर्प के शेयर की कीमत 5768.80 रुपये है। यह एक दिन पहले के मुकाबले 1.51% गिरावट को दिखाता है। बता दें कि शेयर पिछले साल दिसंबर में 6,390 रुपये तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। अप्रैल 2025 में शेयर की कीमत 3,322.60 रुपये तक पहुंच गई। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है...