नई दिल्ली, फरवरी 7 -- Mahanagar Gas dividend: महानगर गैस लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 12% बढ़कर Rs.2265.97 करोड़ हो गया है। रेवेन्यू में बढ़ोतरी के बावजूद कंपनी ने प्रॉफिट में गिरावट दर्ज की। कंपनी का नेट प्रॉफिट 9.4% घटकर Rs.201.97 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले Rs.223 करोड़ था। एबिटा की बात करें तो Rs.352.07 करोड़ था। शेयरहोल्डर्स को इनाम देने के लिए कंपनी के बोर्ड ने एक बड़ा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।Rs.12 का अंतरिम डिविडेंड महानगर गैस लिमिटेड निवेशकों के लिए अच्छी खबर यह है कि कंपनी के बोर्ड ने FY 2025-26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर Rs.12 का अंतरिम डिविडेंड (Rs.10 की फेस वैल्यू पर 120%) देने की घोषणा की है। कंपनी ने शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए शुक्रवार, 13 फरवरी...