हल्द्वानी, दिसम्बर 29 -- भीमताल। किसान दिवस पर विकासखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने किसानों की समस्याओं को सुना। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। किसानों को उन्नत कृषि यंत्रों के वितरण, बीमार पशुओं के उपचार, पशुओं के टीकाकरण, अच्छी प्रजाति के फल पौध उपलब्ध कराने, सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा पॉलीहाउस, कृषि बीज, उपकरण व रसायन समय पर किसानों को उपलब्ध कराने से उनकी आय में वृद्धि होगी। यहां उमेश पलड़िया, मुख्य कृषि अधिकारी प्रेमा राणा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...