सिद्धार्थ, अप्रैल 19 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बांसी में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का शुभारम्भ किया। कहा कि सभी लोगों को विधिक जानकारी होनी चाहिए, तभी वह अपने अधिकार की लड़ाई लड़ सकते हैं। अगर विधिक जानकारी नहीं होगी तो हर जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने छात्राओं को सुरक्षा आदि के लिए विधिक जानकारी दी। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चीफ अश्वनी मिश्र, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी वार्डन संगीता मादव, लेखाकार जय प्रकाश मिश्र, अध्यापिका रेनू शुक्ला, सरोज लता भारती, अर्चना,आदि लोग छात्राओं के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.