मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जदयू जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को बैठक की। इमलीचट्टी स्थित पार्टी कार्यालय के कर्पूरी सभागार में हुई बैठक में उन्होंने सरकार की उपलब्धियां बताईं और इनको आम आदमी तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि सरकार किसानों से लेकर आपदाग्रस्त हर व्यक्ति के हितों के लिए रात-दिन काम कर रही है। जब आम लोगों तक हम इस बात को पहुंचा पाएंगे, तभी विधानसभा चुनाव के मिशन 2025 में 225 का नारा पूरा हो पाएगा। कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आधी आबादी के अलावा प्राकृतिक आपदा, बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों, सुखाड़ प्रभावित किसानों को मदद कर रहे हैं। मौके पर शैलेश कुमार शैलू, श्रवण झा, हरिवंश नारायण सिंह, सौरभ साहेब, डॉ. श्याम कल्याण, मनोज क...