गोरखपुर, दिसम्बर 16 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महानगर समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी मंगलवार को बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर हुई। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी और संचालन महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम व पूर्व महानगर अध्यक्ष जफर अमीन डक्कू मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर में मतदाताओं के सत्यापन में प्रत्येक बूथ के बीएलए का सहयोग कार्यकर्ता करें। शहर व ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अपने अपने विधानसभा क्षेत्र से 10-10 पीडीए प्रहरी नियुक्त कर सूची महानगर महासचिव को सौंप दें। उन्होंने बताया कि आगामी 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती कार्यक्रम होगा। बैठक में प्रोफेसर शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव का स्वागत किया गया। इस दौ...