सीतामढ़ी, फरवरी 14 -- सीतामढ़ी। शहर के विकास की दिशा में पहल उठाते हुए नगर निगम ने एक बड़ा फैसला लिया है। नगर निगम क्षेत्र के सभी 46 वार्डों में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। निगम बोर्ड की पिछली बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है। योजना के क्रियान्वयन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी भी शुरु की जाएगी। नगर आयुक्त डॉ.गजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इन सामुदायिक भवनों का उपयोग बहुउद्देशीय रुप में किया जाएगा। खासकर विवाह समारोह, सामाजिक कार्यक्रम, बैठक, प्रशिक्षण शिविर और अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए इन भवनों का इस्तेमाल किया जा सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सामुदायिक भवन विवाह भवन के रुप में भी कार्य करेगा, जिससे मध्यम वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को काफी राहत मिलेगी। अभी शहर में निजी विवाह भवनों और मैरिज हॉल ...