लखीमपुरखीरी, जून 6 -- कोरोना संक्रमण की पुनः बढ़ती आशंका और बीते दिनों में बढ़ते मौत के आंकड़ों को देखते हुए नगर के युवा कांग्रेस नेता शुभम अग्निहोत्री ने एक सराहनीय सुझाव नगर पालिका परिषद को दिया है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू से आग्रह किया है कि हर वार्ड में एक-एक ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर मशीन उपलब्ध कराई जाए, ताकि आपात स्थिति में किसी भी जरूरतमंद को तत्काल राहत दी जा सके। शुभम अग्निहोत्री ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि महामारी के समय में नगर पालिका द्वारा उठाए गए जनहित के कदमों की सभी ने सराहना की है और ऐसे में यदि हर वार्ड के लिए एक-एक ऑक्सीजन मशीन की व्यवस्था का बजट बनाकर सुरक्षित कर ली जाती है, तो यह जनकल्याण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.