गाज़ियाबाद, जनवरी 9 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में एक समान सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। हालांकि क्षेत्रफल के हिसाब से जो वार्ड बड़े होंगे वहां अतिरिक्त सफाई कर्मचारी लगाए जाएंगे। नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सभी 100 वार्डों के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम में इस समय करीब साढ़े चार हजार सफाई कर्मचारी हैं। पर्याप्त सफाई कर्मचारी न होने की वजह से वार्ड में सफाई व्यवस्था में दिक्कत आ रही हैं। शुक्रवार को कुछ पार्षद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से मिले और अपने वार्डों में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया। इस पर नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार को निर्देश दिए की सभी सफाई कर्मचारी की संख्या का पता लगाया जाए। किस वार्ड में कितने सफाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.