जामताड़ा, फरवरी 24 -- हर वर्ग की उम्मीद टूटी,हेमंत सरकार का बजट दिशाहीन:जिलाध्यक्ष जामताड़ा,प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा आज विधानसभा में प्रस्तुत बजट पूरी तरह निराशाजनक, जनविरोधी और विकास विरोधी है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को इस बजट से महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की ठोस उम्मीद थी। लेकिन सरकार ने केवल घोषणाओं तक खुद को सीमित रखा। उन्होने आरोप लगाया कि इस बजट में गरीब, किसान, महिला, छात्र और युवाओं के लिए कोई स्पष्ट नीति या ठोस प्रावधान नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि विभागों के बीच समन्वय की कमी और सरकार की दिशाहीनता बजट में साफ झलकती है, जिससे राज्य के समग्र विकास की संभावनाएं कमजोर पड़ती दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता की आकांक्षाओं पर खरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.