बेगुसराय, अगस्त 24 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने की। उन्होंने जननी बाल सुरक्षा कार्यक्रम की समीक्षा की तथा इसमें वृद्धि लाने की तकनीक पर चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं की शत प्रतिशत भागीदारी एवं जांच कराने पर बल दिया। बीसीएम उषा कुमारी ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य एम आशा एप के उपयोग के बारे में दक्ष बनाना है। अब आशा कार्यकर्ताओं को अपना कार्य इसी एप के माध्यम से संपादित करना है। यह एप उन्हें अपने कार्य क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित से संबंधित डेटा को आसानी से दर्ज करने और उसका विश्लेषण करने में मदद मिलेगा। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत दो बच्चों के बीच अंतराल रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.