चंदौली, मार्च 11 -- चंदौली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बैराठ जवाहर नवोदय विद्यालय में पीएम श्री स्कीम सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग फॉर गर्ल्स एंड स्पेशल इक्विटी प्रोजेक्ट के तहत कार्यक्रम आयोजित की गई। इसमें महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन करने के साथ विद्यार्थियों के स्वागत गीत के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशेषज्ञ वक्ता मेम्बर ऑफ जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की आराधना गुप्ता ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर प्रकाश डा। कहा कि हर लड़की को अपनी सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनना चाहिए। आत्मरक्षा केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व लड़कियों को गुमरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.