हाथरस, जनवरी 8 -- हाथरस, संवाददाता। आवारा कुत्तों का आंतक इतना है कि छोटे बच्चे व वृद्ध लोग अकेले घर से बाहर नहीं जा सकते। कुत्तों के हमलों से प्रतिदिन लोगों को जख्म मिल रहे है। इन आवारा कुत्तों को पकड़वाने के लिए कोई ठोस योजना आज तक जिम्मेदार अधिकारियों के स्तर से नहीं बनाई गई। हैरत इस बात की है कि सर्दी में कुत्ते अधिक खूंखार हो रहे है। जिले का ऐसा कोई स्थान नहीं है कि जहां आवारा कुत्तों का आंतक न हो। आवारा कुत्तों के आंतक की वजह से लोग दहशत में रहते है। छोटे बच्चे व वृद्ध लोग अकेले घर से बाहर नहीं जा पाते। आवारा कुत्तों के होने की शिकायत समय समय पर लोगों के द्वारा जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों से की जाती रही है,लेकिन कोई ठोस निर्णय आवारा कुत्तों को लेकर नहीं उठाया गया। पिछले दिनों एक पागल कुत्ते ने तमाम लोगों को शिकार बनाकर घायल कर द...