प्रयागराज, जनवरी 2 -- माघ मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है। पहले स्नान पर्व पर आने व उन्हें गंतव्य पर पहुंचाने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। एनसीआर और एनईआर ने स्पेशल ट्रेनों के अलावा अलग-अलग रूटों पर रिंग रेल का भी संचालन करेगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने प्रयागराज में कमान संभाल ली है। शुक्रवार को उन्होंने प्रयाग और फाफामऊ स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा तथा भीड़ प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, होल्डिंग एरिया, प्रवेश और निकास व्यवस्था, अतिरिक्त टिकट काउंटर, इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारग...