रांची, अप्रैल 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि विदेशी शक्तियां हमारे धर्म को नष्ट करने को लेकर तरह-तरह से साजिश रच रहीं हैं। हिन्दू समाज व धर्म संकट में है। हर रामभक्त को अब देश की चिंता करने की आवश्यक है। शोभायात्रा पर पथराव हो रहे हैं। देश में हिन्दुओं की घटती हुई जनसंख्या चिंता का विषय है। मिलिंद परांडे रामगढ़ के एक होटल में सोमवार को श्रीराम जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड का जनजाति समाज धर्म की लड़ाई में हमेशा सहयोगी रहा है। कार्यक्रम में पटना क्षेत्र मंत्री बीरेंद्र विमल, क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कुमार, प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज मंगलम, मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, मनोज पोद्दार, देवी सिंह, कीर्ति गौरव, छोटू वर्मा, भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.