चम्पावत, नवम्बर 26 -- लोहाघाट। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री आनंद रावत ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फिर से सत्ता में वापसी करेगी। लोहाघाट में बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री आनंद रावत ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ग्रामीण और बूथ स्तर पर संगठन को जोड़स रही है। कहा कि भाजपा के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनआंदोलन किया जाएगा। इस दौरान चरणबद्ध तरीके से भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सबसे अधिक युवाओं का नुकसान किया है। नकल विरोधी कानून के बावजूद धड़ल्ले से पेपर लीक हो रहे हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा को लेकर जगह-जगह आंदोलन हो रहे हैं। कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने कार्यकाल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.