अंबेडकर नगर, फरवरी 13 -- देवरिया बाजार। वरिष्ठ सपा नेता एवं संत कबीरनगर के पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जाति और धर्म के नाम पर नागरिकों को बांटकर राजनीति कर रही है, लेकिन ऐसा करना अब ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। पूर्व सांसद कुशल तिवारी ने आलापुर विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों का दौरा किया और करौली मिश्र गांव में प्रधान सुरेंद्र पांडे के आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने यूजीसी नियमों में बदलाव करके विभिन्न जातियों को आपस में लड़ाने का जो काम किया है, वह समाज के लिए कहीं से भी उचित नहीं है। उनका स्पष्ट मत है कि आगामी 2027 के चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। इस ...