रुद्रपुर, फरवरी 9 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में सारी हदें पार कर दी हैं। इस सरकार का एक ही लक्ष्य है, वह है लूट। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 16 फरवरी को देहरादून में राजभवन घेराव होगा। सोमवार को एक होटल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में राजभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसमें ऊधमसिंह नगर जिले से 7 हजार से अधिक कार्यकर्ता भी शिरकत करेंगे। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष आर्य ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जमीनों को खुर्द-बुर्द किया जा रहा है। मसूरी में पर्यटन विभाग की जमीन पर 23 करोड़ का लोन वर्ल्ड बैंक, नाबार्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.