बरेली, दिसम्बर 11 -- बरेली। स्मार्ट सिटी योजना के तहत बरेली की सड़कों की सफाई के लिए लाखों खर्च हो रहे हैं लेकिन सड़क किनारे कचरा जमा रहता है। इधर, लोगों का आरोप है कि ठेकेदार कम कर्मचारियों को सफाई में लगाते हैं इस कारण कूड़ा नहीं उठ रहा है। नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि रात में शहर की 39 किलोमीटर लंबी प्रमुख सड़कों की सफाई की जाती है। ठेकेदारों को इसके लिए पर्याप्त राशि दी जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई के दौरान ठेकेदार कम कर्मचारियों को लगाते हैं, जिससे कचरा पूरी तरह साफ नहीं होता। कई इलाकों में रोड किनारे कचरे के ढेर देखे जा सकते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में ठेकेदार कचरा सड़क किनारे इकट्ठा कर देते हैं और उसमें आग लगा देते हैं। इससे न केवल प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि सड़क पर रह रहे लोगों के लिए खतरा भी...