दरभंगा, दिसम्बर 2 -- दरभंगा। समाहरणालय सभागार में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक सोमवार को हुई। डीएम ने सभी मार्केटिंग ऑफिसर को शत प्रतिशत पीडीएस दुकानों का निरीक्षण प्रतिमाह करने और ई-केवाईसी से बचे लाभुकों को डीलर के माध्यम से सत्यापन कराने का निर्देश दिया। डीएम ने तीनों अनुमंडल पदाधिकारी को गोदाम की जांच करने का निर्देश दिया। ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए लंबित आवेदन को जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया। कैंप मोड में राशन कार्ड बनाने का निर्देश दिया। डीएम ने खाद्यान्न के उठाव को लेकर सभी ट्रांसपोर्टर को वाहन की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। विभागीय निर्देश के आलोक में काम नहीं करने वाले ट्रांसपोर्टरों को हटाने का निर्देश दिया गया। एसएफसी को जनवरी माह का खाद्यान्न ससमय उठाव कर...