जमशेदपुर, मार्च 9 -- पूर्वी सिंहभूम में राज्य की पेट्रोल सब्सिडी योजना को बंद हुए एक साल हो गए। बिना किसी औपचारिक घोषणा के यह योजना मार्च 2024 में बंद हो गई। इस प्रकार राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मात्र 16 महीने ही चली। इस योजना की शुरुआत नवंबर 2022 में हुई थी, जबकि फरवरी 2024 में अंतिम बार लाभुकों को भुगतान किया गया था। मार्च 2024 में जो आवेदन हुआ, उसका भुगतान आज तक नहीं किया गया है। पेट्रोल सब्सिडी योजना पेट्रोल की महंगाई से गरीब जनता को राहत पहुंचाने के लिए हेमंत सोरेन सरकार ने शुरू की थी। इसके तहत पीएच और अंत्योदय राशन कार्ड धारक परिवार के एक सदस्य को उसकी दोपहिया के एवज में 250 रुपए पेट्रोल सब्सिडी के एवज में बैंक खाते में भेजती थी। सोच थी कि एक गरीब व्यक्ति हर महीने कम से कम 10 लीटर पेट्रोल जरूर भराता है। इस प्रकार उसे प्रति ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.